Mainpuri- नरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, मृतक की कथित प्रेमिका गिरफ्तार
Mainpuri करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नानमई में 6 मई को हुए नरेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया. हत्याकांड में शामिल मृतक की कथित प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है. प्रेमिका के घर में बुलाकर नरेंद्र की हत्या की गई और उसका शव तालाब के किनारे फेंक दिया गया था.
अब पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुट गई है. बुधवार को एसपी कार्यालय में एसपी विनोद कुमार ने नरेंद्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नानमई में 6 मई को ग्रामवासी नरेंद्र का शव तालाब के किनारे बरामद किया गया था. अज्ञात के खिलाफ मृतक के बेटे पवन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई.
सीओ करहल संतोष कुमार के निर्देशन में करहल थाना प्रभारी ललित भाटी की टीम ने पुरिअरला ने संदेह के आधार पर नानमई निवासी मनू देवी पति सुदीश को पूछताछ के लिए पकड़ा तो घटना का खुलासा हो गया. मनू ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया निवासी अभय उर्फ भूरा से उसके अबैध संबंध थे. इसी दौरान नरेंद्र पुत्र अकबर सिंह निवासी राउरी चमरपुरा के साथ भी उसके अबैध संबंध हो गए. इसकी जानकारी अभय को हो गई.
मनू ने जानकारी दी कि साजिश के तहत अभय ने 5 मई को मेरे घर पर नरेंद्र को बुलाया और वहां अपने साथी ऋषि कुमार पुत्र किशोर निवासी काजी पश्चिम अगला बाग वृंदावन कस्बा करहल के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी.
एसपी विनोद कुमार ने बताया पुलिस ने घटना में शामिल मनु और ऋषि को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद दोनों जेल भेजा गया है. अब पुलिस मुख्य आरोपी अभय की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.









