वैश्विक

फ्रांस में बड़ा हादसा, दो विमानों की आपस में टक्कर से पांच लोगों की मौत

फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक दक्षिण पूर्वी कस्बे में दो छोटे विमानों के टकराकर गिर जाने से उनमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। ‘फ्रांस ब्लेयू’ रेडियो स्टेशन ने मेयर मार्क अंगेनॉल्ट के हवाले से बताया कि लोचे कस्बे के ऊपर शनिवार को दो विमान टकरा गए।

इंद्रे-एत-लोयर प्रांत प्रमुख नादिया सेगिएर ने बताया कि अत्यधिक हल्का एक विमान टकराने के बाद कस्बे में एक घर के पास घिरा। इसकी वजह से जमीन पर मौजूद कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

दूसरा विमान निर्जन क्षेत्र में गिरा। ऐसा बताया जा रहा है कि यह पर्यटन विमान एकल इंजन वाला विमान था, जिसमें चार सीटें थी।

अत्यधिक हल्के विमान में बैठे दो लोगों और एक अन्य छोटे विमान में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। रेडियो स्टेशन ने बताया कि करीब 50 दमकलकर्मियों और 30 पुलिसकर्मियों के साथ विमानन विशेषज्ञों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया।

विमानों के टकराने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में जांच जारी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =