कोरोना वायरस : मरने वालों की संख्या बढ़कर 170
चीन में कोरोना वायरस के कारण 38 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही इस विषाणु की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। वहीं चीन समेत दुनियाभर में इस रोग से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है। मृतकों और मरीजों की बढ़ती संख्या देख भारत समेत दुनियाभर के देश दहशत में आ गए हैं।वाहन निर्माता कंपनी टोयटा ने अपना प्लांट 9 फरवरी तक बंद कर दिया है
Advisory issued by @MoHFW_INDIA to passengers travelling from China for information sharing through self-declaration on symptoms of Novel #Coronavirus .
Please note these modes of self declaration.
#HelpUstoHelpYou#ncov2020 #swasthabharat pic.twitter.com/TTTKUJwz8b— ROB Chandigarh (@ROBChandigarh) January 30, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को ताजा एडवाइजरी करते हुए भारतीय लोगों से अपील की है कि अगर जरूरी न हो तो वे चीन की यात्रा करने से बचें। जो लोग एक जनवरी 2020 को या इसके बाद चीन गए थे वो लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी जानकारी दें। मंत्रालय ने इसके अलावा 24 घंटे सातों दिन के लिए एक हेल्प लाइन नंबर 011-23978046 भी जारी किया है जहां श्वास संक्रमण को लेकर मदद ले सकते हैं।चीन के आलीशान होटलों में सन्नना पसरा है। वुहान में मौजूद लग्जरी होटल द मार्को पोलो में कदम रखेंगे तो उसके स्वागत कक्ष में आपको कोई नहीं मिलेगा। लोगों में जिंदगी और मौत के भय का आलम ये है कि लोग बंदी के चलते दुनिया से ही नहीं आसपास के लोगों से भी कटने लगे हैं।
Update on Novel #Coronavirus:
A help desk has been set up at #Lucknow airport to support and guide passengers reg #nCoV2020. Travel Advisory has also been displayed for additional help.@PMOIndia@drharshvardhan @AshwiniKChoubey @PIB_India @DDNewslive @MoCA_GoI pic.twitter.com/eoJgqCJMww
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 28, 2020
मार्को पोलो होटल में कुल 356 कमरे हैं और अभी सिर्फ 20 लोग रह रहे हैं। वो भी इस कारण से क्योंकि उन्हें लॉकडाउन के कारण बाहर जाने की इजाजत नहीं है। जो कर्मचारी होटल में काम कर रहे हैं वो सुरक्षा सूट पहनकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।भारत समेत चार देशों ब्रिटेन, रूस, इंडोनेशिया और म्यांमार ने चीन की उड़ानों को रद्द कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे चीन की यात्रा करने से बचें। भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिल्ली-शंघाई उड़ान को 31 जनवरी से 14 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया है।
इंडिगो एयरलाइन्स ने भी बुधवार को घोषणा कर दी कि एक फरवरी से 20 फरवरी तक बेंगलूरु-हांगकांग रूट की फ्लाइट और दिल्ली से चेंगदु की विमान सेवा रद्द रहेगी। इंडिगो ने बताया है कि कोलकाता और गुवांगझु की फ्लाइट सेवा जारी रहेगी और इसकी सख्ती से निगरानी की जा रही है। एयर इंडिया और इंडिगो ने कॉकपिट सदस्यों केदक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा के दौरान एन-95 मास्क पहनने का निर्देश दिया है।
