Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बडी कार्यवाही, नामी स्कूल सहित दो बडी बिल्डिंग सील

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए जानसठ रोड पर एक बहुमंजिला इमारत सहित स्कूल की बिल्डिंग को सील कर दिया।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शा पास एंव अवैध रूप से खड़ी इमारतों पर अब सीलिंग सहित अन्य कार्यवाही शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के मार्गदर्शन में नींद से जागे विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को सबसे पहले जानसठ रोड पर स्थित एक मशहूर मिठाई व्यवसायी की नव निर्मित बिल्डिंग को बिना नक्शा पास किये निर्माण कराये जाने के आरोप में सील कर दिया।

यहीं नही बाद में हाईवे स्थित एक स्कूल की भी बिल्डिंग को सील किया गया है।जिले के आलाधिकारियों के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में विकास प्राधिकरण ने आज शहर में कई स्थानों पर बनी इमारतों पर अपनी नजरें टेड़ी कर ली हैं

जिसके चलते भारी पुलिस फोर्स, पीएसी एंव सीओ नई मंडी धनंजय कुशवाह व थाना प्रभारी नई मंडी को साथ विकास प्राधिकरण ने आज सीलिंग की कार्यवाही शुरू करते हुए सबसे पहले जानसठ रोड बस स्टेंड के पास बन रही बिल्डिंग बिना नक्शा पास कराने के चलते सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है की बिल्डिंग मंडी क्षेत्र के एक मिष्ठान विक्रेता की है। बताया गया है कि इस निर्माण के लिए एमडीए से जो नक्शा पास कराया गया था, अफसरों को मौके पर उससे कहीं ज्यादा निर्माण कार्य होता मिला है।

इसी कारण इस भवन को एमडीए ने सील कर दिया है। वहीं जब इस कार्यवाही पर मीडिया कर्मियों ने बिल्डिंग स्वामी से जानकारी ली तो उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।

यहां कार्यवाही करने के बाद टीम जानसठ रोड पर स्थित नामी-गिरामी दि एसडी पब्लिक स्कूल में जा पहुंची, वहां पर एमडीए की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है।

यहाँ टीम द्वारा पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के बेसमेंट को सील कर दिया है। एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद के साथ ही एमडीएम के एई, जेई और अन्य अधिकारियों के साथ नई मंडी सीओ धनन्जय कुशवाहा, नई मंडी थाना प्रभारी योगेश शर्मा भारी फोर्स के साथ मौजूद मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 9 =