फिल्मी चक्कर

India’s Got Talent में Malaika की घर वापसी

India’s Got Talent में कंटेलस्टेंट की परफॉर्मेंस देखकर जजेस के साथ स्पेशल गेस्ट भी हैरान रह जाते हैं. शनिवार को शो में रिश्ते स्पेशल एपिसोड रखा गाया था. शो में मलाइका अरोड़ा (Malaika) और किरण खेर के बेटे सिंकदर खेर शो में आए थे.

इस एपिसोड में शिल्पा शेट्टी गायब रहीं. शो में शिल्पा शेट्टी के नजर ना आने पर हर कोई शॉक्ड नजर आया. शनिवार का एपिसोड किरण खेर, बादशाह और मनोज मुंतशिर के साथ मलाइका अरोड़ा और सिकंदर खेर ने जज किया. रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा ने शो को अलविदा कह दिया है.

शनिवार के एपिसोड में मलाइका के आने के बाद बार-बार कहा जा रहा था कि उनकी घर वापसी हो गई है. आपको बता दें इंडियाज गॉट टैलेंट के कई सीजन मलाइका अरोड़ा, किरण खेर और करण जौहर जज कर चुके हैं. इसी साल शो के जजेस बदले हैं. शिल्पा शेट्टी ने इसी साल इस शो को जज किया है.

टैली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने शो से ब्रेक लिया है.  शो में अब शिल्पा की जगह मलाइका अरोड़ा नजर आएंगी. वह शो को जज करेंगी. रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा को शो में सरप्राइज देने के लिए अर्जुन कपूर नजर आएंगे. ये एपिसोड मलाइका अरोड़ा के लिए काफी खास होगा. शिल्पा की जगह मलाइका अब शो को जज करती नजर आएंगी.

रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा शेट्टी ने अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए शो से ब्रेक लिया है. वह काम की वजह से अपनी फैमिली को भी टाइम नहीं दे पा रही हैं. शिल्पा शेट्टी को अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग खत्म करनी है. जिसकी वजह से शिल्पा ने शो को अलविदा कह दिया है. 

India’s Got Talent की बात करें तो रविवार का एपिसोड बप्पी दा स्पेशल होने वाला है. इस खास एपिसोड में बप्पी दा को श्रद्धांजलि दी जाएगी. शो में बप्पी दा की बेटी भी आने वाली हैं. जो अपने पिता के बारे में कई बातें शो में बताती हुई नजर आएंगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 12 =