मनोज तिवारी किसान मज़दूर संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने
नई दिल्ली / राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जनरल सेक्रेटरी मनोज तिवारी इंद्रा गांधी किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये गए।मनोज तिवारी ने मज़दूर किसानों व पत्रकारों के हक़ की लड़ाई को अंजाम देने के लिए विपक्ष को अवगत कराया।
पत्रकारों की दयनीय अवस्था पर चिंता जताई राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जनरल सेक्रेटरी मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे सरकार से उम्मीद थी कि वह पत्रकारों किसानों एवं मज़दूरों के मुद्दे पर ध्यान देगी लेकिन ऐसा नही हुआ।
विपक्ष को चिंतन कराया गया कि की पत्रकारों का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चिंतनीय है और इसके संदर्भ में राष्ट्रीय कानून बनाना अति आवश्यक है
आज की परिस्तिथियों को देखते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जनरल सेक्रेटरी को इंद्रा गांधी किसान मजदूर संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।ताकि भविष्य में किसान मजदूर और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को अंजाम दिया जा सके।
