वैश्विक

लंदन: नस्लवाद के खिलाफ हो रहे मार्च के दौरान जमकर हाथापाई

ब्रिटिश राजधानी में नस्लवाद के खिलाफ हो रहे मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस के साथ भिड़ गए। इस दौरान जमकर हाथापाई हुई, जिसमें 23 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस के लाठीचार्ज में सैकड़ों प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए।

लंदन के पुलिस अधीक्षक जो एडवर्ड्स ने बताया, कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद पार्लियामेंट स्क्वायर पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हो गए। वे सरकारी इमारतों की ओर कूच करने लगे।

ऐसे में जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इसके बाद घुड़सवार पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

हालांकि हालातों पर जल्द ही काबू पा लिया गया। बता दें कि अमेरिका और लंदन के अलावा फ्लॉयड की हत्या के विरोध में इटली, ग्रीस, जर्मनी, फ्रांस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =