मीरापुर: आपसी कहासुनी मे भाई को गोली मारकर घायल किया
मीरापुर। आपसी विवाद मे एक युवक ने अपने भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस हादसे पर मौहल्लावासियो सहित अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कैथोडा मे आज सुबह उस समय अजीबो गरीब स्थिती बन गई कि जब युवक हंसराज पुत्र योगराज ने अपने भाई मगन के साथ किसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी मे तमंचे से जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी।
सुबह सुबह गोली की आवाज सुनकर पडौसी भी भयभीत हो गए तथा एक पल के लिए माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। पडौसियो सहित कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही घटना स्थल की और दौड पडे। कुछ ही देर मे पुलिस गांव मे पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से सीएचसी भिजवाया।
जहां से डाक्टरो ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय मे डाक्टरो ने युवक मगन को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि परिजनो की तहरीर व मामले की छानबीन के बाद इस सम्बन्ध मे अग्रीम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला आज ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

