उत्तर प्रदेश

Meerut Love Jihad: अयान ने खुद को अविवाहित बताते हुए युवती को फंसाया,फरार

Meerut Love Jihad: एक शादीशुदा युवक अपने साथ काम करने वाली युवती को प्रेमजाल में फंसाकर फरार हो गया। आरोप है कि शुरु में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर घटना को गुमशुदगी में दर्ज किया। लेकिन बाद में हिंदू संगठनों  के दबाव में अपहरण का मामला दर्ज किया।

बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आज बताया कि सदर थाना क्षेत्र के रजबन बड़ा बाजार मस्जिद के पास रहने वाला अयान थाना क्षेत्र में ही एक दुकान में काम करता था। अयान शादीशुदा है और उसके साथ ही मोहल्ले की रहने वाली एक युवती काम करती थी।

आरोप है कि अयान ने खुद को अविवाहित बताते हुए युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और बुधवार सुबह उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार युवती अपने साथ घर से हजारों रुपये की नगदी भी लेकर गई है।

बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ( के अनुसार युवती के परिजनों को जब इस संबंध में पता चला तो उन्होंने सदर बाजार थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन थाना पुलिस (police investigation) ने युवती की गुमशुदगी (Missing case) की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके बाद युवती के परिजन उनके साथ दोबारा थाने पहुंचे और अयान के खिलाफ युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल नम्बर की डिटेल खंगाली तो उनकी लोकेशन गुजरात में मिली है। पुलिस जल्द युवती को बरामद करने की बात कह रही है।

उधर देहात क्षेत्र में थाना सरधना कोतवाली के मढ़ियाई गांव निवासी एक युवक दूसरी जाति की युवती को लेकर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने पहले तो इधर-उधर रिश्तेदारी आदि में युवती को तलाश किया

लेकिन जब उसका कोई पता नही चला तो उन्होंने थाना सरधना में आज आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवती की बरामदगी के प्रयास शुरु कर दिये हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =