Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आल इंडिया एन्टीकरप्शन कमेटी की बैठक सम्पन्न

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। आल इंडिया एन्टीकरप्शन कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक में नगर में आये दिन लगने वाले जाम व अपराधिक घटनाओं के घटने व अपराधियों के न पकडे़ जाने पर चिंता प्रकट की गई।

भगत सिंह रोड़ पर आयोजित इस बैठक में सहायक राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने नगर के मुख्य मार्गो पर लगने वाले जाम पर रोष प्रकट करते हुए जनपद के जिलाधिकारी से मांग की, वे तत्काल यातायात व अतिक्रमण अभियान चलाकर, आम जनता को राहत दिलायें।

बैठक में सभी सदस्यों ने खतौली व रामकुमार सर्राफ के यहां घटी घटनाओं में अपराधियों के न पकड़े जाने पर एस0 एस0 पी0 से मांग की गई कि वे अविलम्ब इस ओर कड़ी कार्यवाही करायें।

बैठक में प0 उ0 प्र0 अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ’बिटटू’, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, पी0 आर0 ओ0 डा0 संजय अग्रवाल, प्रवीण वर्मा (बिजली वाले) अमित धीमान, मुकेश वर्मा, हरिकृष्ण ग्रोवर रोबिन जैन, वेद प्रकाश अरोरा, विक्की बाटला, प्रवीण वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =