उत्तर प्रदेश

Meerut News: भाजपा नेता को 5 बार लग गया कोरोना का टीका, लापरवाही

Meerut News: सरधना इलाके में  भाजपा के एक बुजुर्ग नेता को पूरे पांच टीके लगा दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि छठी डोज का भी एपाइंटमेंट भी स्वास्थ्य महकमें ने दे दिया था। प्रमाण पत्र निकलाने पर यह लापरवाही सामने आई। भाजपा नेता की शिकायत पर स्वास्थ्य महकमा मामले की जांच में जुटा है।

यहां जिला मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार सरधना नगर के ईकडी रोड मोहल्ला धर्मपुरी निवासी रामपाल सिंह (73) जो कि खुद को भाजपा में बूथ अध्यक्ष हैं ने कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगवा लिए हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की हद यह है कि उनके नाम पर जो प्रमाणपत्र जारी किया गया है, उसमें तीन बार में पांच डोज लगना दर्शाया गया है। यही नहीं छठी डोज की संभावित तिथि भी दे दी गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

रामपाल सिंह के अनुसार वें हिंदू युवा वाहिनी में नगर संयोजक के साथ भाजपा के नगर के 79 बूथ अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को कोरोना से बचाव का पहला और आठ मई को दूसरा टीका लगवाया। इसके बाद उन्हें प्रमाणपत्र की आवश्यकता हुई तो सीएचसी पर संपर्क साधा। भाजपा नेता का कहना था कि प्रमाणपत्र नेट पर उपलब्ध नहीं है। कुछ दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की मांग पर उन्होंने दोबारा आईडी उपलब्ध करा दी। महीने भर तक वह प्रमाणपत्र के लिए घूमता रहा।

इसके बाद वह अपना ऑफलाइन टीकाकरण कार्ड लेकर कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचा और कोरोना वैक्सीनेशन के पोर्टल से अपना ऑनलाइन प्रमाणपत्र चेक कराया। यहां उसे पता चला कि उसे दो बार नहीं, बल्कि पांच बार वैक्सीनेशन दर्शाया गया है। साथ ही छठा ठीका आठ दिसंबर से जनवरी 2022 के बीच में लगवाने के लिए तिथि दी गई हैं। उसे पहली डोज 16 मार्च, दूसरी डोज आठ मई, तीसरी डोज 15 मई को दर्शाई गई है। चौथी व पांचवीं डोज एक ही दिन 15 सितंबर को दशाई गई है।

तीन प्रमाणपत्र देखकर रामपाल भी हैरत में है। वहीं सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन ने घटना को किसी की शरारत बताया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − six =