उत्तर प्रदेश

Noida News: ईंट से सिर कुचलकर पति की हत्या

Noida News:  बादलपुर क्षेत्र में  कुड़ी खेड़ा गांव में एक महिला ने अपने दोस्त की मदद से कथित तौर पर पति की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का सिर ईंट से कुचल दिया था. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर दी है.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान कुड़ी खेड़ा निवासी 30 वर्षीय भूपन के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि भूपन की पत्नी शोभा देवी ने अपने दोस्त सागर उर्फ गोलू के साथ मिलकर ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने मृतक के शव को अंबुजा सीमेंट के पास फेंक दिया था. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या कथित तौर पर अवैध संबंधों के चलते हुई और मृतक शराब पीने का आदी था. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 5 =