उत्तर प्रदेश

Meerut News: मोहनपुरी निवासी युवक ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

Meerut News: एक युवक ने अपनी पत्नी की चुनरी से गला दबा कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हमलावर युवक ने खुद थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतका का नाम सीमा(32) है। मोदीनगर निवासी सीमा की शादी मेरठ के मोहनपुरी निवासी युवक अजित(35) के साथ करीब दस साल पहले हुई थी। दोंनो के दो बच्चे हैं। गिरफ्तार युवक अजित ने पुलिस को जो कुछ बताया उसके अनुसार उसकी पत्नी शक्की स्वभाव की थी।

पत्नी को शक था कि पति अजित का बाहर किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए-दिन आपस में तकरार होती रहती थी। आज सुबह भी इसी बात को लेकर तकरार हुई। तकरार इतनी बढ़ी कि गुस्से में अजित ने पत्नी की ही चुनरी से उसका गला दबा कर हत्या कर दी।

पुलिस को अभी मृतका के परिजनों के आने का इतजार है। पुलिस का कहना है कि यह भी संभव है कि अजित की पत्नी उसके अवैध संबंध के बीच बाधा बन रही हो। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी । पुलिस के अनुसार फिलहाल, मृतका परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना की सही वजह सामने आ सकेगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − two =