उत्तर प्रदेश

Meerut News: जानवर के अवशेष से भरी गाड़ी को लेकर बवाल

Meerut News: मथुरा में जैत क्षेत्र के अंतर्गत गांववालों में उस समय जमकर बवाल हो गया, जब पशुओं के अवशेषों से भरी एक गाड़ी को गौरक्षकों ने रुकवा लिया गया। गाड़ी रुकने के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गाड़ी चालक को बंधक बना लिया फिर उसकी जमकर पिटाई की। वही, पशुओं के अवशेष से भरी गाड़ी को पलटकर जमकर हंगामा काटा। जाम हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी सहित कई थानों के फोर्स मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से ड्राइवर को लोगो के चंगुल से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

वही, गौरक्षकों का आरोप है कि ग्रामीण शराब के नशे में थे और ग्रामीणों ने उनकी भी जमकर पिटाई की है। फिलहाल, पुलिस ने सभी घायल गौरक्षकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ड्राइवर आमिर का कहना है कि वह गाड़ी में भैंस की हड्डियां भरकर गोवर्धन मथुरा से हाथरस सिकंदराराऊ लेकर जा रहेजा रहा था। वह वहीं का रहने वाला है। गोवर्धन से ही गौरक्षक आमिर की गाड़ी के पीछे चल रहे थे। उन्होंने गाड़ी रुकवाकर पूछताछ शुरू की। इसी बीच ग्रामीण भी आ गये और उन्होंने गाड़ी चालक आमिर और उसके दो साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

उधर गौरक्षक विकास पंडित और बलराम ठाकुर आदि कई गौ सेवको ने गांव वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादातर ग्रामीण नशे में थे और भीड़ ने सभी को जमकर पीटा। लोगो को कानून पर भरोसा नहीं है ,तभी तो चाबुक अपने हाथ मे लेकर भीड़ तंत्र के रास्ते पर न्याय खुद ही लेने लगते है ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =