Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रंगा-रंग कार्यक्रमों के साथ बेबी-शो का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, नई मंडी में बेबी-शो का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि स्कूल प्रबन्ध समिति के जॉइंट मैनेजर डॉ० अशोक कुमार ने बेबी-शो का उद्घाटन किया।

स्कूल प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग, प्रबंधक विनोद संगल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, शिशिर संगल, विनीत संगल, सुरेन्द्र अग्रवाल, रामनिवास संगल, मनोहर लाल कालरा, दीपक गोयल, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी एवं जूनियर विंग की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता चौहान आदि उपस्थित रहे। बेबी-शो का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं देवआह्वान के साथ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

बेबी शो को चार ग्रुप में विभाजित किया गया। पहले ग्रुप में ढाई साल तक के बच्चे, दूसरे ग्रुप में ढाई से साढ़े चार तक के बच्चे तीसरे में साढ़े चार से साढ़े छरू और चौथे ग्रुप में साढ़े छरू से साढ़े ग्यारह वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग कार्यक्रमों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। बेबी-शो में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागी बच्चों के नटखट अंदाज और चंचलता के सभी कायल हो गए। मंच पर झूमते, गाते, नाचते, इठलाते, हाथ हिलाते और मस्ती करते बच्चों की अदाएं सभी के दिल को छू गई।

आंखों पर चश्मा, घुंघराले बाल, परियो जैसे रंग रूप, अपने राष्ट्र भक्त एवं महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने खूब वाह-वाही लूटी और ताली बटोरी।ढाई साल तक के ग्रुप में – आदया वर्मा ने प्रथम स्थान, निहिका अग्रवाल ने द्वितीय स्थान, तथा अक्षिता गर्ग एवं अयांश गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ढाई साल से लेकर साढ़े चार साल तक के ग्रुप में – दित्या शर्मा ने प्रथम स्थान, निहाल अहूजा ने द्वितीय स्थान तथा लिपि अरोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।साढ़े चार साल से लेकर साढ़े छरू साल तक के ग्रुप में – रियांश मित्तल ने प्रथम स्थान, एकाग्र कौशल ने द्वितीय स्थान तथा कौशिकी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साढ़े छह साल से लेकर साढ़े ग्यारह साल तक के ग्रुप में दृ कामख्या माहिवाल ने प्रथम स्थान, अन्शी सिंह ने द्वितीय स्थान तथा लावण्या चौहान, काव्या ठाकुर एवं नव्या ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में जितने भी बच्चों व अभिभावकों ने भाग लिया उन सभी को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती रेणु अग्रवाल, श्रीमती आशा संगल, श्रीमती शशि गर्ग एवं डॉ० कविता गुप्ता जी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ० अशोक कुमार जी ने सभी प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा को सराहा एवं उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम होने से बच्चो में छिपी प्रतिभा निखरती है तथा उनके चारित्रिक व्यक्तित्व में निखार आता है तथा पारस्परिक सहयोग व प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है और बच्चो का आत्मविश्वास बढ़ता है।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रबंधक श्री विनोद संगल जी ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल के सदस्य, आमंत्रित गण, अभिभावकों, शिक्षकों, समस्त ऑफिस स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आदि सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने उपस्थित अतिथि गण, अभिभावकों, स्टाफ मैम्बर्स व बच्चों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि पालीवाल एवं श्रीमती तनु रानी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा राष्ट्रगान के साथ इस मनोहारी कार्यक्रम का समापन किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 6 =