Muzaffarnagar: बारिश के चलते चुंगी नंबर दो में नगरपालिका का जर्जर भवन गिरा, चार लोग घायल
Muzaffarnagar: रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के चलते रविवार की शाम नगरपालिका का एक जर्जर भवन गिरने से 3 बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के चलते आसपास के लोगों ने बामुश्किल भवन के मलबे से सभी घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सुचना पर जहां बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया, तो वहीं, सूचना पर एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
चुंगी नंबर दो का है जहां स्थित नगर पालिका का जर्जर चुंगी भवन आज बारिश के चलते भरभरा कर धराशाई हो गया जिसके चलते भवन के मलबे में फास्ट फूड की रेडी लगाने वाले युवक सहित फास्ट फूड खाने आए तीन बच्चे दबकर घायल हो गए।
जिन्हें आसपास के दुकानदारों द्वारा मलबे से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम सदर परमानंद झा (SDM Sadar Parmanand Jha) भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने जांच पड़ताल करते हुए घायलों का हालचाल जाना।
एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि यह नगरपालिका की बिल्डिंग है चुंगी नंबर दो यह इलाका कहलाता है। पहले यहां चुंगी हुआ करती थी जो टैक्स वसूल करती थी। ये नगरपालिका की जर्जर बिल्डिंग थी। इस पर ताला लगा हुआ था उसके नीचे रेडी वाले अपना रोजगार करते हैं
सुबह बहुत बारिश हुई है, जिसके चलते शाम 4:00 बजे के करीब यह भवन भरभरा कर गिर गया। इसमें 3 बच्चे घायल हुए हैं जिनका हम ने प्राथमिक उपचार कराया है यह अच्छा संजोग है कि किसी को ज्यादा कुछ इस घटना में हुआ नहीं सभी लोग सुरक्षित हैं।

