उत्तर प्रदेश

Gonda News: खेत मे सीमेंट का पिलर गाड़ने को लेकर दो सगे होमगार्ड भाइयों पर धारदार हथियार से हमला एक की मौत

Gonda News: 6 इंच जमीन के लिए देहात कोतवाली क्षेत्र के ठड़क्की पट्टी गांव में विवाद के कारण धारदार हथियार चले. फरसा, तलवार और भाले से हमले किए गए, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. उत्तर प्रदेश होमगार्ड में तैनात दोनों भाइयों को जख्मी हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक की मौत हो गई. वहीं, एक भाई की हालत गंभीर है.

जमीनी विवाद में हुए संघर्ष में होमगार्ड की पत्नी भी घायल है. दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. दरअसल रविवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के ठाकुर दीन पुरवा ठड़क्की पट्टी गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया.

इसमें नकछेद तिवारी, मुकेश तिवारी और ठाकुर प्रसाद तिवारी का अरुण प्रसाद मिश्र और दिवाकर प्रसाद से खेत में सीमेंट का खंभा गाड़ने को लेकर विवाद हो गया. जिसमें नकछेद और उनके उनके साथियों ने अरुण प्रसाद और दिवाकर प्रसाद को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से चोट पहुंचाई.

इस विवाद में अरुण और दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान अरुण प्रसाद की मौत हो गई और दिवाकर मिश्र और उनकी पत्नी मनोजा घायल हो गईं. जिनका इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eleven =