उत्तर प्रदेश

Meerut News: स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा, कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी

Meerut News:  दर्दनाक हादसे में टेंपो में सवार कक्षा 6 के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस की मदद से सभी छात्रों को केएमसी अस्पताल ले जाया गया। मृतक छात्र का पंचनामा भरकर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्‍कार कर दिया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया।

हादसा,दोपहर सदर बाजार क्षेत्र में शहर के गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास स्कूली बच्चों से भरा एक टेंपो पलट जाने से हुआ। टेंपो चालक ने एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कट मारा। इसके कारण टेंपो का बैलेंस बिगड़ गया और पहिया डिवाइडर पर चढ़ने के कारण टेंपो पलट गया। आटो में सवार 6 बच्चे घायल हो गए गंभीर घायल हो गए।

अगस्तय पुत्र कौशलेंद्र निवासी न्यू मोहनपुरी को गंभीर हालत में केएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अगस्त्य दीवान स्कूल में छात्र 6 के छात्र थे। परिजनों ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया है। बाकी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल टेंपो चालक शारिक को हिरासत में लिया है।

बताते हैं कि दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद अगस्त्य भारद्वाज अपने साथियों के साथ घर जाने के लिए टेंपो में सवार हुआ। जीटीबी तिराहे पर छात्रों की भीड़ सड़क पर चल रही थी। सड़क पर चल रहे छात्रों को बचाने के चक्कर में टेंपो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।

टेंपो पर बाहर की साइड बैठे अगस्त्य भारद्वाज टेंपो के नीचे दब गया। अगस्त्य में की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छात्रों को भी मामूली चोटें आई है। थाना प्रभारी देव सिंह रावत के अनुसार अभी तक परिवार के लोगों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + three =