उत्तर प्रदेश

Meerut News: जिन्न  भगाने के नाम पर रूपये ऐंठने, दुष्कर्म करने वाले गिरोह  के तीन सदस्य गिरफ्तार

Meerut News:  पुलिस ने महिलाओं को तन्त्र विद्या से डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म करने तथा इलाज व जिन्न  भगाने के नाम पर लोगों से रूपये ऐंठने वाले गिरोह  के तीन सदस्यों को  गिरफ्तार  कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने पुलिस को मिली इस कामयाबी की जानकारी देते हुए बताया आज शाम बताया कि अमरोहा के गजरौला क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ मेरठ के तांत्रिकों ने बीती पांच जुलाई को उपचार के नाम पर गैंगरेप (Meerut Girl Gangrape) किया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से घटना के अगले दिन यानी छह जुलाई को गैंगरेप (Meerut Girl Gangrape) का आरोप लगाकर एसएसपी मेरठ को तहरीर दी गई थी।

एसएसपी की ओर से सीओ कोतवाली को जांच और मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। पीड़ित परिवार का यह आरोप भी था कि तांत्रिकों ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर 26 लाख रुपये में जमीन बिकवाई थी। रकम मिलने के बाद अब फोन नहीं उठा रहे हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा थाना लिसाड़ी गेट में तारिफ पुत्र युनुस निवासी ग्राम जई थाना भावनपुर मेरठ, अफजाल मलिक पुत्र हाजी इस्लाम मलिक निवासी रशीद नगर गली नं0 3 चाय वाली गली थाना लिसाडी गेट मेरठ, असलम पुत्र फैय्याज उर्फ छोटे निवासी ग्राम पावला थाना इन्चौली मेरठ, व जुल्फिकार पुत्र अहमद निवासी ग्राम पावला के खिलाफ धारा 376DA/406/506 भादवि व 3/4(2) पोक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश की जा रही थी। आज थाना लिसाडी गेट मेरठ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्तों अफजाल मलिक पुत्र हाजी इलियास, असलम पुत्र फैय्याज उर्फ छोटे व जुल्फिकार पुत्र अहमद को भूमिया पुल से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह किसी को अपना शिकार बनाने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हम सभी लोग तान्त्रिक बनकर भोली भाली जनता से इलाज व जिन्न जिन्नात (Jinn Jinnat) भगाने के नाम पर रूपये ऐंठते थे तथा महिलाओं को तन्त्र विद्या से डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। ज्यादातर महिलाएं अपने लोक लाज के कारण शिकायत नहीं करती थी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − four =