उत्तर प्रदेश

Meerut News: मामी प्रीति से अवैध संबंधों के चलते मामा की गोली मारकर हत्या

Meerut News: सरूरपुर थाना क्षेत्र के डाहर गांव मैं अवैध संबंधों के चलते भांजे ने अपने मामा की गोली तय मारकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर त्वरित कार्रवाई कर घटना के संबंध में आरोपी हमलावर और मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है ।दोनों से पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि थाना सरूरपुर के अंतर्गत डहार गांव से आज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि संदीप पुत्र मुंशी उम्र 32 वर्ष नाम के व्यक्ति को उसके भांजे जॉनी उम्र 28 वर्ष के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभियुक्त जॉनी और मृतक की पत्नी प्रीति उम्र 27 वर्ष को हिरासत में लिया गया है।

प्रीति द्वारा बताया गया कि उसका जॉनी के साथ अवैध संबंध था, इस वजह से उसने और जॉनी उपरोक्त ने षडयंत्र कर मामा संदीप की हत्या कर दी है। प्रकरण में तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इससे पहले आज सुबह घटना का पता चलते ही परिजनों ने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर मेरठ करनाल-हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ने किसी तरह गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =