उत्तर प्रदेश

मेरठ: लालपुर गांव में महिला और उसके कथित प्रेमी का शव मिलने से इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के भावनपुर क्षेत्र के लालपुर गांव में एक महिला और उसके कथित प्रेमी का शव आज सुबह गांव के एक खाली पड़े प्लाट में मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं इस वजह से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने तलाशी के दौरान 32 बोर की मैगजीन बरामद की है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे। गांव में चर्चा है दोनों की हत्याएं प्रेम प्रसंग को लेकर की गई हैं।

हालांकि इलाके के थाना प्रभारी नीरज मलिक ने पुलिस की प्रारंभिक जांच के आधार पर इस बात से इंकार किया है कि दोंनो की हत्याएं की गई हैं। थाना प्रभारी के अनुसार मामला सीधे-सीधे आत्महत्या का लग रहा है। दोंनो ने पहले सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की फिर युवक ने पहले महिला को गोली मारी फिर खुद के मार ली।

पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम गुलशन(३८) व उसके पड़ोसी युवक गुड्डू (२३) पुत्र अलीशेर हैं। दोनों गांव लालपुर निवासी है।दोनों के शव पास के खाली पड़े हुए धर्मवीर के प्लॉट में पड़े पाए गए। महिला के सीने में जबकि युवक के सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना भावनपुर प्रभारी के अनुसार महिला और उसके कथित प्रेमी ने पहले सल्फास खाया। बाद में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सीने में गोली मारी फिर खुद की कनपटी पर गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में अभी तक मृतक के परिवारों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी देहात केशव कुमार ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद स्थानीय भावनपुर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + twenty =