शहीद भगतसिंह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
छपार। कस्बे में आयोजित शहीद भगतसिंह दौड़ प्रतियोगिता में अखिल, अक्षय और अर्जुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छपार कस्बे में नेशनल हाईवे-५८ पर स्थित जय भारत इंटर कालेज के मैदान पर शहीद भगतसिंह दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि समाजसेवी अरुण त्यागी ने कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए दौड़ प्रतियोगिता बेहद जरूरी है। युवाओं को खेलकूद में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस प्रकार के आयोजन से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। प्रतियोगिता में छपार, जयभगवानपुर, रेत्तानगला, सिमर्थी, कासमपुर, खुड्डा, बिजोपुरा आदि गांवों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
पांच किलोमीटर की दौड़ में अखिल ने प्रथम, रितिक त्यागी दूसरे व गुड्डू तीसरे स्थान पर रहे। दो किलोमीटर की दौड में अक्षय पहले, अनिकेत दूसरे व रविकांत मौर्य तीसरे, जबकि आठ सौ मीटर की दौड़ में अर्जुन पहले, अक्षय दूसरे व हैप्पी तीसरे स्थान पर रहे।
सभी विजेताओं को आयोजकों के द्वारा ट्राफी व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज उर्फ बबलू गुर्जर छपरा, श्याम गुप्ता, रघुराज सिंह त्यागी, गौरव पाल, कार्तिक शर्मा, शुभम त्यागी, अतुल, रवि, भूरा, आकाश, दीपक कुमार, अभिषेक पाल आदि मौजूद रहे।

