Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकिय अम्बावता की बैठक सम्पन्न,संगठन के विस्तार पर चर्चा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चौधरी ऋषि पाल अंबावता के आदेश अनुसार एक बैठक मुजफ्फरनगर बरला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में हुईं

जिसकी अध्यक्षता चेतराम ने की और संचालन पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष सलीम त्यागी ने किया बैठक में मौजूद सहारनपुर के मुख्य पदाधिकारी मुजफ्फरनगर के मुख्य पदाधिकारीयों ने भाग लिया

बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और संगठन के विस्तार पर चर्चा रही बैठक में मौजूद मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया के भाकियू अमबावता एक अनुशासित संगठन हैं

किसान और मजदूर के हक के लिए हर संभव संघर्ष के लिए तैयार है मौजूदा सरकार किसानों का मजाक उड़ा रही है कई वर्षों बाद गन्ना मूल्य पर १० Rs बढ़ाकर किसानों को बैहकाने का काम कर रही है

मगर किसान अब जागरूक हो गया है आने वाली ( २ )अक्टूबर को किसान दिल्ली विजे घाट पर करेंगे

महा पंचायत बैठक के बाद सभी की सहमति से महिपाल सिंह फौजी को सहारनपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया वह मोहम्मद सरफराज को सहारनपुर युवा जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी उपस्थित रहे

कोषाध्यक्ष इंसाफ त्यागी जिला उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी जिला सचिव उबेद चौधरी ब्लॉक सचिव अमित कुमार ब्लॉक सचिव चौधरी कालू पवार ब्लॉक उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ब्लॉक सचिव फरीद आलम सदर ब्लॉक सचिव मोहम्मद शहजाद सहारनपुर से देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष योगेश उर्फ कप्तान विजेंद्र सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष विकास कुमार ब्लॉक सचिव रामनाथ ग्राम अध्यक्ष लाखन सिंह ग्राम अध्यक्ष रामबिर ग्राम अध्यक्ष सविंदर कुमार मोहम्मद अहसान मुजफ्फरनगर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदेश आदि मौजूद रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 18 =