भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ की मीटिंग संपन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ की मीटिंग डॉक्टर फरमान अली युवा जिला महासचिव भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में हुई एवं संचालन डॉक्टर अनीस राणा युवा नगर अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया
मीटिंग में तय हुआ की चिकित्सा प्रकोष्ठ अपना निशुल्क चिकित्सा कैंप गाजीपुर बॉर्डर पर जारी रखेगा डॉक्टर नफीस अहमद युवा जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कहा कि ऐसी कड़कड़ाती ठंड में हमारे किसान भाई बहने माताएं और हमारे बुजुर्ग गाजीपुर बॉर्डर धरने पर बैठे हुए हैं
जब तक धरना चलेगा गाजीपुर बॉर्डर पर हमारी टीम निशुल्क चिकित्सा कैंप को जारी रखेगी 31 जनवरी को डॉक्टर सहदेव सिंह आर्य वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ की अगुवाई में सुबह 9ः00 बजे डॉक्टर्स की टीम को कमला नेहरू वाटिका के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा
मीटिंग में मुख्य रूप से डा. शहजाद राणा, डॉ. जावेद सैफी, डॉक्टर सावेज सैफी, डॉक्टर सलीम अंसारी, डॉ राहुल पाल, डॉक्टर गुलजार अंसारी, डॉ रविंद्र कुमार, डॉक्टर सावेज खान, डॉक्टर अंशुल, डॉक्टर आजम, डॉ राहुल पाल आदि मौजूद रहे।
