उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों की बैठक
आज भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय महावीर चौक पर उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिंह व स॔चालन डाक्टर आमिर काजिम ने किया।
बैठक मे गाजीपुर बार्डर पर आन्दोलनरत्त किसान भाईयों को चिकित्सा सेवा उप्लब्थ कराने वाले चिकित्सकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।दिनाक 18-01-2021 को उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन को पूर्ण समर्थन देने व आन्दोलनरत्त चिकित्सको- चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की गई।
चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाथ्यक्ष डाक्टर सहदेव आर्य ने कहा कि जब तक भारतीय किसान यूनियन का आन्दोलन गाजीपुर बार्डर पर चल रहा है तब तक हमारी टीम आन्दोलन अन्नदाताओं को चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराएगी।
उन्होने कहा कि आठ करोड की आबादी वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को उनका हक दिलाने के लिए अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य का गठन जरूरी है।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष/ चिकित्सा प्रकोष्ट प्रदेश महासचिव डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की दूरी850 किमी होने की वजह से विश्व का सबसै मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तम प्रदेश के लोगो को मिलता है ।
उन्होने किसान आन्दोलन मे चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाले चिकित्सको का आभार व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि अन्नदाता की सेवा सबसे बडा पुण्य का कार्य किया।
अध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिंह ने कहा कि 72% रेवेन्यू देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को विकास के लिए मात्र18% धनराशि प्राप्तहोती है।अतः प्रदेश का विभाजन जरूरी है।
बैठक को जिलाध्यक्ष डाक्टर शहजाद राना,जिला प्रभारी डाक्टर जावेद, डाक्टर भानु बालियान, कोषाध्यक्ष डाक्टर जीतसिंह तोमर,यूथ जिलाध्यक्ष डाक्टर नफीस,डाक्टर महबूब ,डाक्टर सोमनाथ ,युवा नगर अध्यक्ष अनीस राना आदि ने सम्बोधित किया।
बैठक मे डाक्टर नदीम त्यागी, नफीस अहमद,डाक्टर रविन्द्र सिंह,डाक्टर जमशेद, डाक्टर शमशाद समानी, डाक्टर चरण सिह, डाक्टर कय्यूम सैफी, डाक्टर मेनपाल सिंह, डाक्टर असलम शैफी,डाक्टर मौ यासीन,डाक्टर सुरेन्द्र सिंह,डाक्टर मुकेश राजपूत, डाक्टर मौ इसरार ,डाक्टर अब्दुल आलम सिद्दिकी डाक्टर राजकुमार डाक्टर इकबाल आदि ने भाग लिया।

