वैश्विक

चीन के दो नागरिक मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली – प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीन के दो नागरिकों को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है

इनके नाम चार्ली पेंग और कार्टर ली है। ये दोनों चीनी नागरिक दिल्ली में रहकर चीन की कंपनियों के लिए बहुत बड़ा हवाला रैकेट चला रहे थे और भारत सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान पहुंचा रहे थे।पिछले साल चार्ली पेंग के ठिकानों पर आयकर विभाग ने भी छापेमारी की थी।

इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी हाल में चार्ली पेंग पर एफआईआर दर्ज की हुई है।

बता दें कि ED ने चार्ली के खिलाफ अगस्त में ही मनी लॉन्ड्रिंग का मकुदमा दर्ज किया था, इतने लंबे समय से ED चार्ली पेंग के सभी संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही थी।जांच में यह भी पता चला है कि चार्ली पेंग में न केवल भारत में हवाला कारोबार में शामिल था बल्कि वह तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा की जासूसी भी कर रहा था।

चार्ली पेंग फर्जी कंपनियां बनाकर हवाला नेटवर्क चला रहा था।दिल्ली एनसीआर की साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 59 गोल्फ कोर्स रोड स्थित पर्म स्प्रिंग प्लाजा के पते पर चार्ली ने इनविन लॉजिस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी रजिस्टर्ड कराई थी।लेकिन प्लाजा के मैनेजर के अनुसार यहां कोई चीनी कंपनी थी ही नहीं।

इसी तरह कई फर्जी पतों के जरिए चार्ली शेल कंपनियों का संचालन कर पैसे का लेन-देन कर रहा था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eighteen =