Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए डीएम और उद्योग उपायुक्त को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने डीएम मुजफ्फरनगर और उपायुक्त जिला उद्योग को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने के लिए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा।

आईआईए मुजफ्फरनगर के चैयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज डीएम श्री अरविंद मलप्पा बंगारी और उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मीन फोजदार से उनके कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवम उधमिता विकास केंद्र में मिला और औद्योगिक भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पवन कुमार गोयल ने बताया की आईआईए पूरे प्रदेश में लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए प्रयासरत है, जिससे उद्योगों को सुचारू रूप से चलाया जा सके। लीज होल्ड भूमि से उद्योग चलाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

इस प्रतिनिधि मंडल में आईआईए लखनऊ के सेंट्रल एक्जीक्यूटिव मेंबर कुशपुरी, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल, सह सचिव राहुल मित्तल, ज्वाइंट पीआरओ राज शाह और ऑफिस सेक्रेटरी विवेक कटारिया आदि उपस्थित रहे ।

चौयरमैन पवन कुमार गोयल ने डीएम श्री अरविंद मल्लपा बंगारी और जैस्मीन उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्शाहन एवम उधमिता विकास केंद्र से अनुरोध किया की हमारी यह मांग आप अपने स्तर से माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजने का कष्ट करे।

सीईसी मेंबर कुश पूरी ने डीएम को लीज होल्ड भूमि से होने वाली समस्याओ से अवगत कराया साथ ही अमित गर्ग ने फ्री होल्ड भूमि होने के फायदे बताए।
डीएम और उपायुक्त ने अपने स्तर से मुख्यमंत्री जी को यह ज्ञापन भेजने का आश्वाशन दिया।

आपको बताते चले की इससे पूर्व आईआईए एक एक ज्ञापन माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डा संजीव बालियान जी और राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल जी को भी सौंप चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + one =