Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पंचायत चुनाव कार्यकाल आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर । ग्राम प्रधानों ने पंचायत चुनाव कार्यकाल आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन दिया।कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के द्वारा संचालित मिशन संपूर्ण स्वराज अभियान के तहत अखिल भारतीय प्रधान संगठन की निम्न न्याय उचित मांगों पर उचित करवाई करें।

उत्तर प्रदेश में वर्ष १९९३ में ७३ वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत २९ विषय व अधिकार पंचाय पूर्ण रूप से सौंप कर सत्ता विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाए ।

कोविड -१९ के कारण पंचायत चुनाव को आगे बढ़ाया जा रहा है जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को हुए आगे के कार्यकाल की जिम्मेदारी प्रधानों को ही दी जाए। पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण गांव – गांव में राजनीतिक रंजिश के कारण प्रधानों के विस शिकायतें की जा रही हैं

जो नियम विरुद्ध भी हैं , एक्ट के अनुसार शिकायतकर्ता शपथ पत्र देकर ही प्रधान की जिलाधिकारी से कर सकता है । उनकी मांग है कि यदि शिकायतकर्ता की शिकायत झूठी है

तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाए । पंचायत राज एक्ट के अनुसार गांव में विकास कार्य ग्राम सभा के प्रस्ताव पर ही होना चाहिए

परंतु पंचायत विभाग लखनऊ के द्वारा पंचायती राज एक्ट के विरुद्ध संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का पंचायतों को आदेश पारित किए जा रहे हैं।

इन सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए ज्ञापन देने में दर्जन भर ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − five =