Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतों के विरोध पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। न्याय पार्टी ने पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतों के विरोध मे प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन पांचाल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

ज्ञापन मे अवगत किया कि पिछले कुछ महीनो से डीजल,पैट्रोल व रसोई गैस के दामो मे भारी वृद्धि हुई है। इससे आम घरो मे विशेषकर मध्यम व गरीब वर्ग के घरो मे रसोई का बजट बिगड गया है।

डीजल व पैट्रोल के भावो मे लगातार वृद्धि के कारण ढुलाई दरो मे वृद्धि हुई है जिसके फलस्वरूप दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं के दाम बढ गए है।

स्कूटर बाईक आदि वाहन चलाना दुर्भर हो गया है। ज्ञापन मे मांग की गई कि पैट्रोलियम पदार्थो की कीमत को कम किया जाए। मूल्य वृद्धि या कमी बजट के समय एक बार ही तय होनी चाहिए।

बजट के बाद किसी भी कीमत मे वृद्धि नही होनी चाहिए। ज्ञापन सौपने वालो मे पवन पांचाल, विजय कुमार, सुधीर पाल, अनिल पांचाल, कृष्णपाल, ओमकार सिह आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 19 =