समाचार
१० सेल्स टैक्स कर्मचारियों सहित दो चाय वाले कोरोना पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर। शहर के सबसे व्यस्त बाजार सिटी सेंटर में कोरोंना ने आज उस वक्त हड़कंप मचा दिया जब १० सेल टैक्स कर्मचारियों सहित २ चाय वाले कोरोंना पॉजिटिव पाए गए। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सिटी सेंटर में कोरोना जांच शिविर लगाया गया था.जिसमें सेल टैक्स के १० कर्मचारियों सहित मार्केट में चाय सप्लाई करने वाले दो चाय वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए . जैसे इस बाबत जानकारी मार्केट में फैली तो सिटी सेंटर में हड़कंप की स्थिति हो गई।
वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग जगह से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 राजेश अवस्थी द्वारा वांछित अभियुक्त निक्की उर्फ अजय पुत्र चन्द्रवीर निवासयी ग्राम पचैण्डा कलां थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को भोपा पुल के पास से गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 हरन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त रणवीर सिंह उर्फ रणवीर पुत्र प्रेमचन्द उर्फ प्रेमसिंह निवासी ग्राम खाईखेडी थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को ग्राम खाइ्रखेडी रविदास मन्दिर के सामने से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 जुगलकिशोर द्वारा गौवध अधि0 में वांछित अभियुक्त मांगा पुत्र सूलेदीन निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर को पुरा बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नाजिम पुत्र नूर मौहम्मद निवासी ग्राम नगंला चॉद थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ हाल पता ग्राम किथोडा थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
शस्त्र बरामद
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 जीतसिंह द्वारा अभियुक्त पोपीन पुत्र सुंभाष निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को हरिनगर देशी शराब ठेके के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
जुआरी दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा अभियुक्तों इस्तियाक पुत्र सगीर, तसलीम पुत्र लतीफ, ईसा पुत्र शिकारी, नसीम पुत्र दीनू निवासीगण ग्राम निरधना थाना चरथावल जनपद मु0नगर को अभियुक्त इस्तियाक के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे 52 ताश के पत्ते व 1920 रूपये बरामद किये गये।
भैंसे सहित पकडा
मंसूरपुर। थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 गुरवचन सिंह द्वारा अभियुक्त ओमवीर पुत्र. सत्तू निवासी ग्राम सूजडु थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को जगंल ग्राम अजमतगढ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी का भैंसा- व 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर उ0नि0 ओमप्रकाश सिंह द्वारा अभियुक्त मधुर शर्मा उर्फ लिटिल पुत्र राजेन्द्र वशिष्ट निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम भैंसी से सराया रोड पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का बरामद किया गया। वहीं वहीं थाना भौराकलां पर व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त दिलशाद पुत्र राजू निवासी ग्राम शिकारपुर थाना भौराकलां मु0नगर को अस्पताल के पास ग्राम शिकारपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी नाजायज शराब तोफा माका्र को बरामद किया गया।
बाइक सहित दबोचा
भोपा। थाना भोपा पर उ0नि0 गणेश कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त जोगिन्द्र पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम तेवडा जनपद मु0नगर को भोपा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल सुपर स्पेलेन्डर व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की हत्या मामले में सपाइयों का प्रदर्शन
अनुज कर्णवाल की हत्या करने वाले बदमाशो की अभी तक नही हुई गिरफ्तारी
सपाइयों की म्रतक अनुज कर्णवाल की पत्नी को सरकारी नोकरी व 50 लाख मुआवजे की मांग
मुजफ्फरनगर। सपाईयो ने मोरना मे मारे गए मैडिकल स्टोर संचालक अनुज कर्णवाल की हत्या के मामले मे हत्यारोपियो की यथाशीघ्र गिरफ्तारी मांग को लेकर एवं संसद मे पारित किए गए किसानो व श्रमिको के कानूनों को उनके हितो पर प्रहार करने वाला करार देते हुए सपाईयो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। शनिवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने प्रदेश में व्यापारियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों और लूट व हत्या जैसी संगीन वारदातों के साथ ही मोरना के दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल हत्याकांड में पुलिस प्रशासन की विफलता को लेकर प्रदर्शन किया। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा के नेतृत्व में इस प्रदर्शन के लिए पार्टी के सभी बड़े नेता और सैंकड़ों कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित कार्यालय पर जुटने लगे थे। यहां से १२ बजे कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय तक सपा नेताओं ने पैदल मार्च की घोषणा की थी, जिससे पुलिस प्रशासन में भी हलचल मची रही।
महावीर चौक पर भारी पुलिस बल को पहले से ही तैनात कर दिया गया था। इस प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय गर्ग भी शामिल हुए। कार्यालय से प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ता जैसे ही कलेक्ट्रेट जाने के लिए सड़क की ओर पहुंचे तो वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सपाईयों के इस काफिले को लाठी के जोर पर वहीं पर थामने की कार्यवाही शुरू कर दी गई। यहां पर पार्टी के कुछ नेताओं के साथ पुलिस कर्मियों की तीखी झड़प हुई और कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों ने जमकर धक्का मुक्की की।
पुलिस द्वारा जबरन रोकने को लेकर सपा नेताओं ने भारी विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन अपना फेलियर छिपाने के लिए लाठी के जोर पर जनता की आवाज को दबाने का काम कर रहा है। सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और कार्यकर्ता लगातार प्रशासन और शासन के इस दमनात्मक रवैये का विरोध करने के लिए सड़कों पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट जाने से रोका गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ बेमियादी आंदोलन किया जायेगा।
इसके बाद यहां पहुंचे पुलिस अफसरों ने सपा के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता की और पुलिस के साथ एक प्रतिनिधिमण्डल को कलेक्ट्रेट ले जाने की बात पर सहमति बनी। वहीं पुलिस की कार्यवाही का कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए विरोध कर रहे थे। इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने महावीर चौक पर गिरफ्तार कर लिया और उनको पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां पर घंटों तक सपा कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में रहे। गिरफ्तार किये गये सपाईयों में जिया चौधरी, साजिद हसन, अलीम सिद्दीकी, टीटू पाल, डा. इसरार अली, सचिन अग्रवाल, पवन बंसल, शमशाद अहमद, दीपक गम्भीर, विनय पाल प्रमुख, लियाकत अंसारी, अमरनाथ पाल, शौकत अंसारी, गोल्डी अहलावत, फरमान त्यागी, पवन पाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। दूसरी ओर सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गौरव स्वरूप, लियाकत अली, पूर्व विधायक मिथलेश पाल और राहुल वर्मा पुलिस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश सरकार की नीतियों तथा जिला प्रशासन के रवैये के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा।
भाकियू भानू ने किसानों की समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओ ने त्रिस्तरीय कृषि अध्यादेश के विरोध मे एवं किसानो से जुडी समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष ठाकुर बलराम पुण्डीर तथा वरिष्ठ नेता मुर्तजा सलमानी के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पर एकत्रित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान,सिंचाई व्यवस्था,खाद-बीज आदि अनेक समस्याओ के समाधान की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर बलराम पुण्डीर, मुर्तजा सलमानी,जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिह,वरिष्ठ नेता मनीष मित्तल, जिला प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, तहसील अध्यक्ष अनुज वशिष्ठ, जिया महासचिव वत्सल पंडित,शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज सैनी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काली नदी की सफाई व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। एसडीएम ने काली नदी की सफार्ठ व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते जनपदभर मे चल रहे स्वच्छता एवं सौन्दर्यकरण अभियान के तहत प्रशासन के निर्देश पर जनपद सहित नगर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसी संदर्भ मे डीएम के निर्देशो के अनुपालन मे काली नदी की स्वच्छता के लिए अभियान चल रहा है। बीते दिन काली नदी की स्वच्छता के लिए चल रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के समय न्याजुपूरा पहुंचे एसडीएम अजय अम्बष्ट ने न्याजूपूरा काली नदी मे गिरने वाले नाले के सम्बन्ध न्याजुपूरा पुलिया काली नदी पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण कर नदी की सफाई का कार्य सुचारू कराया।
कार्यशालाआें के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा
मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक मे 27 सितम्बर 2020 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदो मे आयोजित होने वाली 25 कार्यशालाओ के सफल क्रियान्वयन के लिए समीक्षा की गई।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आज नगर के दक्षिणी सिविल लाईन मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रशासनिक समिति पदाधिकारियो की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक् मे आगामी 27 सितम्बर 2020 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदो मे आयोजित होने वाली 25 कार्यशालाओ के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिह पुण्डीर ने की तथा संचालन प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने विस्तृत रूप से बताया कि 27 सितम्बर दिन रविवार को होने वाली कार्यशालाओ के क्रम मे नगर मे एक कार्यशाला रूडकी रोड स्थित किरन फार्म पर दोपहर 11 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही सवेरे के समय फ्यूचर ब्राइट क्लब के सौजन्य से अलसुबह सैर करने वालो को मोटीवेट करने के लिए एक कार्यक्रम भोपा रोड स्थित एस.डी.डिग्री कॉलेज मे आयोजित किया जाएगा। जिसमे बताया जाएगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ करोड जनता की मांग को योगी सरकार एक प्रस्ताव के माध्यम से विधानसभा से पास कराकर केन्द्र सरकार को अविलम्ब भेजे। इसी संदर्भ मे 27 सितम्बर को सहारनपुर मे 03,मुजफ्फरनगर मे 05, बागपत मे 04, मेरठ मे 02, गाजियाबाद मे 01, हापुड मे 01,बुलन्दशहर मे 02,अलीगढ मे 01,दिल्ली जामियानगर मे 01,कुल 25 कार्यशालाओ का आयोजन कर लोगो को अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण गठन के आन्दोलन के लिए प्रेरित किया जायेगा। बैठक को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.सहदेव आर्य,जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अमित राठी जिलायूथ विंग अध्यक्ष, शिवकुमार पुण्डीर प्रधान,डा.इस्लाम अहमद कल्वी, इमरान,संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर । ग्राम प्रधानों ने पंचायत चुनाव कार्यकाल आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन दिया।
कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के द्वारा संचालित मिशन संपूर्ण स्वराज अभियान के तहत अखिल भारतीय प्रधान संगठन की निम्न न्याय उचित मांगों पर उचित करवाई करें। उत्तर प्रदेश में वर्ष १९९३ में ७३ वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत २९ विषय व अधिकार पंचाय पूर्ण रूप से सौंप कर सत्ता विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाए । कोविड -१९ के कारण पंचायत चुनाव को आगे बढ़ाया जा रहा है जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को हुए आगे के कार्यकाल की जिम्मेदारी प्रधानों को ही दी जाए। पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण गांव – गांव में राजनीतिक रंजिश के कारण प्रधानों के विस शिकायतें की जा रही हैं जो नियम विरुद्ध भी हैं , एक्ट के अनुसार शिकायतकर्ता शपथ पत्र देकर ही प्रधान की जिलाधिकारी से कर सकता है । उनकी मांग है कि यदि शिकायतकर्ता की शिकायत झूठी है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाए । पंचायत राज एक्ट के अनुसार गांव में विकास कार्य ग्राम सभा के प्रस्ताव पर ही होना चाहिए , परंतु पंचायत विभाग लखनऊ के द्वारा पंचायती राज एक्ट के विरुद्ध संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का पंचायतों को आदेश पारित किए जा रहे हैं। इन सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए ज्ञापन देने में दर्जन भर ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
चौ. छोटूराम पीजी कालेज में विशेष व्याख्यान का आयोजन
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज सर्कुलर रोड पर विशेष व्याख्यान ओं की श्रृंखला में आज पोस्ट हार्वेस्ट प्रोसेसिंग एंड वैल्यू एडिशन फार इंक्रीजिंग एग्रीकल्चर इनकम विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ( सीफैट) लुधियाना के निदेशक डॉ आर के सिंह ने कृषि के छात्रों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों को इस विषय पर बारीकी से जानकारी दी तथा बताया कि हमारे देश में २९२ मिलियन टन खाद्यान्न तथा ३१२ मिलियन टन फल उत्पादन होता है जिसका ३ से १८प्रतिशत का नुकसान पोस्ट हार्वेस्ट की तकनीकी के अभाव में हो जाता है अगर इसकी वैल्यू निकाली जाए तो लगभग ९३००० करोड रुपए का नुकसान हर वर्ष देश को उठाना पड़ता है। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र कृषि का देश की कुल जीडीपी में १५ .४प्रतिशत तथा रोजगार में ५७प्रतिशत की भागीदारी है । कृषि विशेषज्ञ , किसानों एवं कृषि छात्रों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। पोस्ट हार्वेस्ट इन तकनीकों की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों से एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री घर में ही लगाने का आह्वान किया जिससे हम गुणवत्ता तथा आय में वृद्धि कर सकते हैं उन्होंने बताया की फैश सब्जी अथवा फलों पर अगर फूड पालीथीन की रैपिंग करके फ्रिज में रख दिया जाए तो उस सब्जी/फल की जीवन क्षमता लगभग दोगुनी बढ़ जाती है जबकि रैपिंग पर पड़ने वाला खर्चा बहुत ही मामूली सा होता है । इस तरह से संस्थान द्वारा विकसित अनेकों तकनीकी एवं यंत्रों की विस्तृत जानकारी दी महाविद्यालय के प्राचार्य डा नरेश मलिक ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए छात्रों से अपील की, कि कोरोना महामारी के चलते संस्था के द्वारा इस तरह के गेस्ट लेक्चर ओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए विशेष व्याख्यान का आयोजन कृषि अभियंत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर ए के सिंह ने मुख्य वक्ता का संक्षिप्त परिचय कराया तथा अंत में स्वश शस्य विज्ञान विभाग के डॉक्टर ओंमबीर सिंह ने मुख्य वक्ता/अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर में चला सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर वार्ड संख्या १९ प्रियांशु जैन सभासद के वार्ड में बालाजी चौक से लेकर मंडी समिति गेट नंबर १ तक के नाले की मैनुअली तली झाड़ सफाई का कार्य कराया गया। इसके अतिरिक्त सर्कुलर रोड पर गत कई दिनों से चल रहे नाला सफाई अभियान के साथ आज भी वहां नाले के दोनों साइड में उग रही जंगली बड़ी-बड़ी घास की भी कटाई का कार्य कराया गया द्य नाला सफाई अभियान में दोनों माननीय सभासद प्रियांशु जैन एवं पवन कुमार मौके पर मौजूद रहे। रुड़की रोड पर निर्मित डिवाइडर पर उगी हुई घास की कटाई का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही शिव चौक से टाउन हॉल रोड होते हुए पूरी अंसारी रोड ,अस्पताल चौराहे से, रुड़की रोड की ओर मैनुअली बाजार में सैनिटाइजर का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रुड़की रोड पर और नई मंडी बालाजी चौक के पास पानी की पाइप लाइन में हो रही पानी की पाइप लाइन में हो रही लीकेज को ठीक कराया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इण्टर कालिज में लॉकडाउन के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में उनकी प्रशासनिक टीम के सानिध्य में जूम एप ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ के माध्यम से एक पोस्टर प्रतियोगिता करायी गयी जिसमें 2 ग्रुप बनायेगये। प्रथम ग्रुप कक्षा-6 से कक्षा- तथा द्वितीय ग्रुप कक्षा-9 से कक्षा-12 तक। प्रथम ग्रुप को ‘जल बचाओ-पर्यावरण बचाओ‘ तथा द्वितीय ग्रुप में ‘दहेज उन्मूलन’ पर पोस्टर बनाये गये इसमें कुल छात्राओं की संख्या 160 रही। निर्णायक मण्डल में प्रथम ग्रुप में श्रीमती प्रिया माहेश्वरी रही तथा द्वितीय ग्रुप में श्रीमती कविता गुप्ता रही। ये दोनों सहायक अध्यापिका स्कूल की रही। दिनांक 26-09-2020 को जैन इण्टर कालिज, नई मण्डी में लॉकडाउन के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में उनकी प्रशासनिक टीम के सानिध्य में एक सभा पुरस्कार वितरण हेतु श्री अचिन कंसल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी जिसमें सचिव का कार्यभार श्री राजीव गर्ग द्वारा सम्भाला गया। मुख्य अतिथि मा0 सुधेश कुमार शर्मा प्रा0चेयरमैन, स्वच्छ भारत अभियान अपने भाषण में बोल रहे थे कि ‘दहेज उन्मूलन’ एक सामाजिक अपराध है इसको लेना व देना दोनों कानूनी अपराध है। इसमें लडकियों को परेशन किया जाता है कुछ लालची लोग तो हत्या तक कर देते है। इसमें कानूनी सजा 7 वर्ष तक की कैद है व जुर्माना भी। अति विशिष्ठ अतिथि सुनील अग्रवाल, प्रो0 संयोजक स्वच्छता अभियान अपने भाषण में बोल रहे थे कि पानी का स्तर बहुत नीचा चला गया है इसमें पर्यावरण भी निम्न स्तर पर आ गया है क्योंकि वृक्ष लोगों ने काटना शुरू कर दिया है। जल घर-घर में व्यर्थ हो रहा है। अतः बच्चों ने जल बचाओ पर पोस्टल बहुत अच्छे बनाये है। श्रीमती इन्दु मिश्रा, जिला संयोजिका अपने भाषण में बोल रही थी कि दोनों टॉपिक समय के अनुकूल रखे गये है। दहेज उन्मूलन भारत देश के लिये एक अभिशाप है तथा जल बचाओ भी एक समस्या है। इस पर हमें आगे आकर काम करना चाहिये। श्रीमती कंचल प्रभा शुक्ला, प्रधानाचार्या अपने भाषण में बोल रही थी कि कुछ छात्राआें ने तो दहेज उन्मूलन तथा जल बचाओ-पर्यावरण बचाओं पर बिल्कुल दार्शनिक रूप से दर्शाया है। इसमें 16 छात्राएॅ चयनित की गयी है। प्रत्येक ग्रुप में प्रथम-द्वितीय-तृतीय तथा 5 सांत्वाना पुरस्कार दिये गये है। अतिथिगण तथा निर्णायक मण्डल को माला पटके से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये है। 16 छात्राओं में कु0 स्वाति, गरिमा, प्रांशी, कु0 पूर्णिमा, अंशिका, छवि प्रथम-द्वितीय-तृतीय रही तथा सांत्वना पुरस्कार में कु0 वन्दना, साक्षी, अशिंका कश्यप, शिवांगी, मुस्कान रस्तोगी तथा सोफिया, कशिश, काजल, अनवी, नेहा, अजिश रही। सभी को कलर सर्टीफिकेट व स्मृति चिन्ह प्रेषित किये गये।
रात के अंधेरे में कट रहे हैं हरे आम के पेड़
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के अंतर्गत रोहाना चौकी क्षेत्र में रात के अंधेरे में आम के हरे पेड़ । क्षेत्र के एक दर्जन आम के बाग कट चुके हैं आपको बताते चलें कि एक तरफ प्रदेश सरकार पर्यावरण को बचाने में लगी है दूसरी तरफ मनमानी से रोहाना पुलिस की मिली भगत से आम के पेड़ कटवाने में लगी है। आज रोहाना मैं गौशाला से आगे रात के समय मेंआम के पेड़ कटे। कुछ दिन पहले भी रात के समय में गौशाला से पीछे एक बाग कटा ठेकेदार प्रशासन की आय को लगा रहे हैं चुना। पता नहीं यह लकड़ी के तस्कर कब रुकेंगे ।प्रदेश सरकार पर्यावरण के लिए पेड़ लगावा रही है पर्यावरण बचा रहे और शुद्ध हवा मिलती रहे । लकड़ी के तस्कर रात के समय में वन विभाग वह पुलिस से मिलकर हरे पेड़ काट लेते हैं क्षेत्र में रात के समय में ओवरलोड लकड़ी के वाहन भी धडल्ले से चल रहे हैं। किसी की भी नजर इन वहानो पर नहीं है।
महायज्ञ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। स्वामी यति नरसिंहा नन्द महाराज जी द्वारा शुक्रतीर्थ में देश व् धर्म की रक्षा के लिए चल रहे २१ सितमबर से नो दिवसीय महायज्ञ में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ आज की पूजा के यजमान साक्षी वेलफेयर जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी व् उनकी धर्मपत्नी रही आज की पूजा में विशेष रूप से सभी ने भाग लिया स्वामी जी ने सभी को धर्म में आस्था रखने की बात कही सभी ने यज्ञ में आहुति देकर धर्म रक्षा की प्रार्था की। इस दौरान राजू सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, मनोज खुजेड़ा, शालू सैनी व् सेकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।
सुपरहिट साबित हो रही देहाती फिल्म ‘गजब’
मुजफ्फरनगर। लोक डाउन खुलने के बाद अब यूट्यूब पर देहाती फिल्में पहले की तरह नजर आने लगी है। लोक डाउन के बाद जहां प्रताप धामा की फड़काश् रिलीज हुई तो उत्तर कुमार की भी डेरी वाला फिल्म दर्शकों को देखने को मिली। दोनों ही फिल्में लोगों को बहुत पसंद आई। आज राजलक्ष्मी मूवीज़ पर राजबाला प्रोडक्शन की प्रस्तुति, जोली बाबा जोगी द्वारा निर्देशित की गई फिल्म गजब रिलीज हुई। फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सवेरे ९ः०० बजे रिलीज हुई इस फिल्म को अगले दिन ९ः०० बजे तक की लगभग ३० लाख के करीब दर्शक देख चुके थे। और फिल्म देखने के बाद हजारों दर्शक अपने विचार सन्देश के रूप में लिखते हुए बोले कि उन्हें यह फिल्म बेइंतहा पसंद आई है अधिकांश दर्शकों ने फिल्म के विषय में लिखा है ग़ज़ब…। धाकड़ छोरा फेम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमिताभ बच्चन समझे जाने वाले उत्तर कुमार के अभिनय से सुसज्जित इस फिल्म में उत्तर कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों को कई बार हंसाया गुदगुदाया और कई बार आंखों में आंसू लाने को भी मजबूर किया। नवोदित अदाकारा नेहा चौहान ने भी अपनी अदाकारी से चार चांद लगाए हैं। वही उत्तर कुमार की बहन की भूमिका निभाने वाली डोली को दर्शकों का सबसे अधिक प्यार मिला है। फिल्म में उत्तर कुमार की माता की भूमिका उषा देवी और पिता की भूमिका में विकास बालियान नजर आए हैं। कॉमेडियन राजेंद्र कश्यप की एक दोस्त के रूप में भूमिका कमाल की रही है। राजीव सिरोही और सुजीत सिंह सिरोही भी अपनी भूमिका से न्याय करने में सफल रहे है। पारिवारिक मूल्यों, हादसों, गलतफहमी, उलझन, भाई-बहन का एक दूसरे के प्रति बोलता समर्पित प्यार, नोकझोंक, जवाबदेही से जुड़ी हुई मिली जुली कहानी है गजब फिल्म की। जिसे देखकर दर्शक यही बोलते हैं गजब… यह फिल्म एक बार फिर संदेश देने का काम कर रही है। एक आम साधारण घर की कहानी है और दुख आने के बाद आदमी को बदलना नहीं चाहिए बल्कि एक दूसरे की मदद करनी चाहिए यह फिल्म की कहानी का सारांश है।

