पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतों के विरोध मे राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन ने सरकार द्वारा बढाई गई पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतों के विरोध मे राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
के जिलाध्यक्ष मोलाना इमरान कासमी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा मनमाना टैक्स वसूली का आरोप लगाया तथा गैस,पैट्रोल,डीजल के दामो मे भारी वृद्धि हुई है।
जबकि अन्य देशो मे यह सामग्री भारत से कम मूल्यो मे अभी भी उपलब्ध हो रही हैं। इसलिए पैट्रोल,डीजल,गैस को जी.एस.टी.के दायरे मे लाया जाए।
मौजूदा समय मे बढोत्तरी से मंहगाई बढ रही है जिसका बोझ उठाते मे किसान, मजदूर, युवा-छात्र, महिलाओ के साथ आम आदमी इस बोझ को सहन नही कर पा रहा है।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। ज्ञापन सौपने वालो मे मौलाना इमरान कासमी,यूथ जिलाध्यक्ष मौ.आबिद, मास्टर खालिद ओवैसी यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष आदि शामिल रहे।

