वैश्विक

Mexico: गुआनाजुआतो के बार में फिर अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत

Mexico  गुआनाजुआतो के एक बार में बुधवार को हथियारों से लैस एक समूह ने गोलीबारी की. इस घटना में करीब 9 लोगों की मौत हो गई है. बताते चले कि अपराधियों ने इस घटना के बाद एक पोस्टर भी छोड़े हैं. लेकिन पुलिस अबतक अपराधियों की पहचान नहीं कर सकी है.

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे हथियारों से लैस एक समूह बार में पहुंचा था. जहां गिरोह के कुछ अपराधियों ने गोलियां चलाई और एक धमकी भरे पर्चे भी छोड़े हैं.

इस गोलिबारी में करीब 9 लोगों की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई है. जबकि कई घायल हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि, घटना में 5 की संख्या में पुरुष और 4 की संख्या में महिलाओं की मौत हुई है. जबकि 2 अन्य महिलाएं गंभीर रुप से घायल हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अबतक किसी अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है.

बताते चले कि मेक्सिको में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इससे पहले इरापुआटो शहर के एक बार में गैंगवार की खबरें सामने आई थी. इस घटना में हथियारों से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई,जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, बीते सितंबर महीने में भी एक अन्य गोलीबार की घटना हुई, जिसमें 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fifteen =