Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राज्यमंत्री ने मुरादनगर हादसे मे घायल हुए युवक का हाल जाना

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मुरादनगर हादसे मे घायल हुए युवक का हाल जाना। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर मे शमशान घाट का लैंटर गिर जाने से 40 लोग लैन्टर के नीचे दबकर घायल हो गए थे।

जिनमे से करीब 23 लोगो की हादसे के तहत मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। मुरादनगर के दर्दनाक हादसे मे नगर के मौहल्ला अबुपुरा निवासी निशांत उर्फ नीशू पुत्र नरेश चन्द्र आजाद को जानसठ रोड स्थित वर्धमान अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने हादसे मे घायल निशान्त का अस्पताल पहुंच कर कुशलक्षेम जाना व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग भी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − twelve =