राज्यमंत्री ने मुरादनगर हादसे मे घायल हुए युवक का हाल जाना
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मुरादनगर हादसे मे घायल हुए युवक का हाल जाना। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर मे शमशान घाट का लैंटर गिर जाने से 40 लोग लैन्टर के नीचे दबकर घायल हो गए थे।
मंत्री @KapilDevBjp व संजय गर्ग आज मुरादनगर में हुए दर्दनाक हादसे में गंम्भीर रुप से घायल मौ० अबूपुरा निवासी निशांत पुत्र नरेश चंद्र आजाद को वर्धमान अस्पताल में पहुँच कर मिले व दुर्धटना की जानकारी लेकर परिजनों से कुशल क्षेम जाना व हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया । pic.twitter.com/nRC3Xe45PP
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) January 3, 2021
जिनमे से करीब 23 लोगो की हादसे के तहत मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। मुरादनगर के दर्दनाक हादसे मे नगर के मौहल्ला अबुपुरा निवासी निशांत उर्फ नीशू पुत्र नरेश चन्द्र आजाद को जानसठ रोड स्थित वर्धमान अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने हादसे मे घायल निशान्त का अस्पताल पहुंच कर कुशलक्षेम जाना व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग भी मौजूद रहे।