Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar की इन तीन पंचायतों को मंत्री संजीव बालियान ने दिया 1.13 करोड का तोहफा, लोगों में खुशी की लहर

Muzaffarnagar। जनपद में विकास कार्यों की झडी लगाने का केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान का सिलसिला लगातार जारी है। संजीव बालियान के प्रयासों से जिले के बुढ़ाना ब्लॉक की तीन पंचायतों में 1.13 करोड़ रुपये की लागत से तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने करोडों रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा कि यूपी के सिर्फ 26 ब्लॉक में यह योजना चलेगी, जिनमें से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विकास खंड का चयन किया गया है। संजीव बालियान ने जल संरक्षण के लिए तालाबों के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया

इसके तहत लुहसाना में 30 लाख, कुरालसी में 35 लाख और बिराल में 48 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में संजीव बालियान ने कहा कि योजना से निश्चित तौर पर जलस्तर में सुधार होगा। बारिश के दौरान जल संरक्षण होगा जलस्तर ऊपर आएगा।

इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, प्रमोद कश्यप, मुकेश शर्मा, राकेश कुमार, ठाकुर ठाठ सिंह, बबलू कुमार, अवनीश चौधरी, अजय कुमार, मामचंद, आशीष कुमार, मुन्नू, अमरपाल, राजपाल उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 8 =