उत्तर प्रदेश

घर में अकेली थी नाबालिग: हेड कांस्टेबल ने की अश्लील हरकत

अलीगढ़ में  घर में अकेली नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घर में अकेली पाकर कमिश्नरी में तैनात हेड कांसटेबल ने बच्ची से अश्लील हरकतें की। परिवार को घटना की जानकारी लगते ही परिवार ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। हेड कांसटेबल अपनी गिरफ्त में लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

अलीगढ़ में घर में अकेली बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में कमिश्नरी में तैनात हेड कांसटेबल की पिटाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना थाना क्वार्सी की है। बताया जा रहा है कि क्वार्सी इलाके के पैठ बाजार में रहने वाले परिवार में किरायेदार के रुप में रहने के लिए एक सप्ताह पहले हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह आये थे।

बुधवार शाम को बच्ची की मां बाजार गई थी इस दौरान 10 वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी। इस दौरान पुलिसकर्मी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। मां के घर आने पर बच्ची ने रो-रो कर मां को अश्लील घटना से अवगत कराया। वहीं बच्ची के मामा व परिवार के अन्य लोग आ गये और 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। और बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह कमिश्नरी में तैनात है और आगरा का रहने वाला है। एक सप्ताह पहले ही कमिश्नरी के सामने की कालोनी में किराये पर रहने के लिए आया था। अपने परिवार को बाद में लाने के लिए कहा था।

पुलिस आरोपी राजवीर को थाने ले आई और पूछताछ कर रही है। इस दौरान हिन्दूवादी संगठन के लोग थाने में पहुंच गये और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − six =