उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: PM Modi ने किया विन्ध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

Mirzapur News:बिसुंदरपुर में बने मॉ विन्ध्यवासिनी  स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण वर्चुअल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया । इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के हाल में जन प्रतिनिधि और आधिकारी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश में सत्तर साल में जहा सात मेडिकल कॉलेज मिला था। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक साथ नौ मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली। सांसद ने कहा कि शिक्षा के साथ ही बेहतर चिकित्सा भी जनता को मिलेगा।

मीरजापुर में मेडिकल कालेज का निर्माण 232.97 करोड़ की लागत से किया गया है। जिसमें केन्द्रांश 60 प्रतिशत तथा राज्यांश 40 प्रतिशत हैं। जिले में कुल 30.56 एकड़ भूमि महाविद्यालय के लिए उपलब्ध है। नवीन परिसर 19:15 एकड़ एवं पुराना परिसर 11.50 एकड़ में हैं। पाटन भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसे ऐतिहासिक पल बताया था कि चिकित्सा शिक्षा के लिए युवाओं को बेहतर अवसर मिलेगा तो इलाज की भी अच्छी सुविधा जिले में होगी।

एनएमसी ने कालेज को 100 एमबीबीएस सीट पर प्रतिवर्ष प्रवेश हेतु मान्यता प्रदान की है (100 MBBS seat manyata prapt) । सोनभद्र (Sonbhadra) , भदोही (Bhadohi) , मिर्जापुर (Mirzapur) और मध्य प्रदेश (मध्य प्रदेश) के बॉर्डर से लोग इलाज कराने मिर्जापुर आते थे, लेकिन समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण इलाहाबाद या फिर बनारस रेफर कर दिया जाता था, मेडिकल कॉलेज बनने के बाद एक आशा की नई किरण दिख रही है, बेशक इस मेडिकल कॉलेज से गरीबों को मदद मिलेगी और समुचित इलाज की व्यवस्था होगी। अब लोगों को मरीजों को लेकर भटकना नहीं पड़ेगा।

मिर्जापुर में एक मंडलीय अस्पताल भी है जहां पर इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की हिस्सेदारी से इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है। दरअसल मिर्जापुर एक नक्सली आदिवासी बाहुल्य एरिया के रूप में बदनाम रहा है 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + seven =