Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शासनादेश पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए मॉक ड्रील हुआ

मुजफ्फरनगर। शासनादेश पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला अस्पताल मे मॉक ड्रील किया गया। इस दौरान सीएमओ,सीएमएस तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को दृष्टिगत स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

ताकि कोरोना के निश्प्रभाव किया जा सके। इसी कडी मे आज जनता कर्फ्यू के दौरान जिला अस्पताल मे शासनादेश के चलते मॉक ड्रील किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शासन के आदेशो के अनुसार यदि कोरोना से प्रभावित मरीज जिला अस्पाताल मे आता है तो उसे किस प्रकार का उपचार देकर ठीक करना है।

उसे उपार के लिए किस प्रकार तैयार करना है कि वो अपने मन से भं्राति दूर कर उपचार के लिए तैयार हो जाए। इसी क्रम मे आज करीब 11 बजे मॉक ड्रील आयोजित की गई।

कि किस प्रकार कोरोना वायरस के प्रभाव से बचा जा सकता है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल,फार्मेसिस्ट अनिल कुमार, एवं मैटर्न राधा रानी,वरिष्ठ चिकित्सक डा.तिरखा तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21334 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − three =