Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनता कर्फ्यू रहा पूर्ण रूप से सफल: नगर के विभिन्न बाजारों सहित गली मौहल्ले सूने रहे

मुजफ्फरनगर। जनपद मे जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा। नगर के विभिन्न बाजारों सहित गली मौहल्ले सूने रहे। नागरिको कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव को शुरू की गई इस मुहिम मे अपना भरपूर सहयोग दिया। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि भी पूरी तरह बन्द रहे। आला अधिकारियों ने भ्रमण कर शहर का निरीक्षण किया।

कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए आयोजित जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने के लिए मिला। जानकारी के मुताबिक जनपद मुजफ्फरनगर में आज कोरोना वायरस निपटने के लिए आहूत जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने के लिए मिला।

शहर तथा जनपद की सडकों के साथ-साथ हाईवे भी वीरान नजर आए। शहर के जिन बाजारों में भीड टूटने का नाम नहीं लेती वहां आज खामोशी पसरी रही।

यहां तक के नगर का हृदयस्थल शिवचौक भी सुनसान पडा रहा। जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कु.जै., एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में जनता कर्फ्यू के अनुपालन में रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेशन व जनपद के मुख्य चौराहों का निरीक्षण किया गया, साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्चारियों को सेनिटाइज़ार भी बटवाएं गए है।

वहीं दूसरी ओर, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसडीएम सदर अजय अम्बष्ट आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =