ट्रंप ने किम को भेजा पत्र-महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की पेशकश


‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने किम की बहन और सत्तारूढ़ पार्टी की वरिष्ठ अधिकारी किम यो जोंग के हवाले से एक बयान में ऐसे समय में पत्र भेजने के लिए ट्रंप की तारीफ की जब देशों के बीच संबंध बनाने के रास्ते में बड़ी मुश्किलें और चुनौतियां आ रही हैं।
पत्र में उन्होंने कहा कि ट्रंप ने दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने की अपनी योजना बताई और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ सहयोग देने की मंशा जताई। अभी व्हाइट हाउस की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं मिली है।



