मोदी सरकार गरीब मज़लूमो की आवाज़ दबाने का काम कर रही है- शाह आलम
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की एक मीटिंग मेरठ् रोड मधुबन रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई जिसका मुख्य उदेश्य चिकित्सा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों को भारतीय किसान यूनियन अंबावता की सदस्यता ग्रहण करा कर उनको नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
मीटिंग मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम को सभी पदाधिकारियों ने फूल माला पेहनाकर जोरदार इस्तकबाल किया सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने अपने संबोधन मे मोदी सरकार पर तंज कसते हुए तीखे प्रहार किये
उन्होंने कहा मोदी सरकार गरीब मज़लूमो की आवाज़ दबाने का काम कर रही है जिसको कतई बर्दाश्त नही किया जाये किसान वह मजदूर देश का मालिक है
और हमेशा रहेगा जब तक बिल वापसी नही तब तक घर वापसी नही इस तानाशाही सरकार को आज नही तो कल किसान विरोधी बिल वापस लेना ही पड़ेगा यह संगठन सभी का संगठन है
सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है चिकित्सा प्रकोष्ट के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गये डॉक्टर अफ़ज़ाल राणा ने मीटिंग मे आये हुए सभी सम्मानित पदाधिकारियों को आश्वस्त किया की हमसे जो भी सहयोग बनेगा संगठन के लिए हर समय 24 घन्टे सेवा मे तत्पर रहूँगा
चिकत्सा परकोष्ट् की सदस्यता ग्रहण करने वालो मे डॉ डॉक्टर तंजीर चौधरी ( संरक्षक) डॉक्टर शाहदत अख्तर (महासचिव) डॉक्टर रिजवान राना (सचिव)डॉ मुजीब खान (उपाध्यक्ष) के पदों पर नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया गया
इस मौके पर इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम जिला उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी जिला सचिव उबेद चौधरी पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष सालिम, त्यागी सदर ब्लाक महासचिव शहजाद, पुरकाजी ब्लॉक सचिव मेहताब युवा नगर सचिव बिलाल, डॉo ओमपाल, डॉo मोहन पाल डॉ रिजवान अंसारी डॉo खुर्रम साहब डॉo अब्दुल वाजिद के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे