Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पत्नी से अवैध संबंध के चलते की थी मोहित की हत्या

छपार। पूरण सिंह निवासी ग्राम तल्हेड़ी बुजुर्ग थाना देवबन्द सहारनपुर द्वारा थाना छपार पर अपने पुत्र मोहित की गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी

जिसकी बरामदगी हेतु थाना छपार पुलिस टीम द्वारा मोहित के साथी सूरज पुत्र मजनू जो मोहित के साथ प्लम्बर का काम करता है, से कडी पूछताछ की गयी।

सूरज द्वारा बताया गया कि मोहित के उसकी पत्नी से अवैध सम्बन्ध होने के कारण उसके द्वारा मोहित को शराब के गिलास में जहर देकर मार दिया गया व शव को काली नदी में फेंक दिया गया।

थाना छपार पुलिस द्वारा मृतक मोहित उपरोक्त के शव को बरामद कर अभियुक्त सूरज उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त सुरज पुत्र मजनू उर्फ ताराचन्द निवासी ग्राम रामपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर से पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक मोहित का शव, ०२ मोबाइल फोन, शराब के ग्लास, रस्सी, नमकीन व सिगरेट के पैकेट आदि बरामद किया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 19 =