उत्तर प्रदेश

Moradabad News: प्रेमी के घर में घुसकर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला, कर दी हत्या

Moradabad News: थाना भोजपुर इलाके के रानी नगला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पिता-पुत्र ने प्रेमी के घर में घुसकर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर बेटी को मौत के घाट उतार दिया. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

वहीं फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. युवती के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है.

मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना इलाके की रहने वाली युवती का लंबे समय से गांव के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन उसके परिवार वाले गांव में अपनी इज्जत की खातिर युवती की शादी गांव के ही रहने वाले युवक से नहीं करना चाहते थे. 

इसके बाद सुबह युवती अपने परिवार को छोड़कर अपने प्रेमी के घर चली गयी.जैसे ही युवती के घर से जाने की जानकारी पिता और भाइयों को लगी तो वे आग बबूला होकर युवती की तलाश में उसके प्रेमी के घर पहुंचे और वहां पिता और भाई ने  कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. 

इसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. डॉग स्कवायड की टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.  मौके से पुलिस ने युवती के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया है.

एसपी देहात ने बताया कि उन्हें ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी दी गई कि उनके गांव में एक बच्ची की हत्या कर दी गई है, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची. प्रथम दृष्टया बच्ची किसी दूसरे के घर में पाई गई है.

जानकारी मिल रही है कि बच्ची के परिजनों द्वारा ही हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस संबंध में हमारी फॉरेन्सिक  और डॉग स्क्वायड की टीम काम कर रही है. तहरीर प्राप्त हो चुकी है. पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + one =