उत्तर प्रदेश

Moradabad News: टीटी बनकर ट्रेन में कर रहे थे अवैध वसूली, एक लॉ का तो दूसरा आईआईटी स्टूडेंट

Moradabad News रेल मंडल के टीटी ने चेकिंग के दौरान अवध असम एक्सप्रेस के एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे दो फर्जी टीटी को यात्रियों की मदद से पकड़कर मुरादाबाद जीआरपी पुलिस के हवाले किया है. मुरादाबाद जीआरपी अब पकड़े गए दोनों फर्जी टीटी से पूछताछ कर उनके गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी छानबीन कर रही है.

सीओ जीआरपी देवीदयाल और सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि गुवाहाटी से चलकर दिल्ली जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस में मुरादाबाद रेल मंडल के टीटी राकेश कुमार अपने साथी आशीष सिंह के साथ टिकट चेकिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति उन्हें देखकर छिपने का प्रयास कर रहे हैं. तब राकेश कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आ रहे दोनों युवकों के पास जाकर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे मुगलसराय में तैनात हैं.

दोनों फर्जी टीटी ने अपने रेलवे मुख्यालय से जारी पहचान पत्र भी दिखाया. पहचान पत्र देखने के बाद टीटी राकेश कुमार को कुछ शक हुआ और उन्होंने उसको बारीकी से देखा तो पता चला कि वह नकली आई कार्ड है. इसके बाद राकेश कुमार ने यात्रियों की मदद से दोनों नकली टीटी को कोच में बैठा लिया और मुरादाबाद आने पर जीआरपी के हवाले कर दिया. पुलिस पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने कबूल लिया कि वे असली नहीं बल्कि फर्जी टीटी हैं.

पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूलने वाली रेलवे की फर्जी रसीद बुक बरामद हुई. बड़ौदा हाउस रेलवे मुख्यालय से जारी दो फर्जी आई कार्ड भी मिले. पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों फर्जी टीटी ने बताया कि एक का नाम सचिन श्रीवास्तव है और दूसरे का नाम रितिक सोनी है. सचिन लॉ का स्टूडेंट है तो रितिक आईआईटी का स्टूडेंट है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =