संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: चिलचिलाती धूप  से बिलबिलाएं लोग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) चिलचिलाती धूप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप व भीष्ण गर्मी के कारण बाजारों से रौनक गायब है। दोपहर के वक्त गली मौहल्लो से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसरा पडा है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी का उनके कामकाज पर भी असर पड रहा है।
दोपहर के वक्त कोई इक्का-दुक्का ही ग्राहक बाजार मे निकलता है वरना सभी लोग धूप से बचकर अपने घरो मे कैद रहने को मजबूर हैं। अब सिर्फ सुबह-शाम की दुकानदारी रह गई है। जिससे दुकान खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
गर्मियों की छुटटी के कारण अक्सर परिवार शहर से बाहर छुटिटयां बिताने के लिए जा रहे हैं। इस प्रकार के कई ऐसे कारण हैं, जो बाजार मे मन्दी का प्रमुख कारण हैं। तेजगर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं तथा गर्मी से बचने के लिए इधर उधर छीप कर अपनी जान बचा रहे हैं। तेजगर्मी के कारण बाजारों मे गन्ने के रस, फलों के रस एवं अन्य पेय पदार्थो की मांग बढ गई है। फलो मे खरबूजा, तरबूज,खीरा,ककडी आदि फलों की बिक्री बढी है। 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 412 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =