Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चैंपियनशिप २०२३ में जीता कांस्य पदक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता विश्वदीप कौशिक ने १६ वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैम्पियनशिप २०२३ में जीता कांस्य पदक  श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता विश्वदीप कौशिक ने देवास (मध्यप्रदेश) में श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्टेडियम भोपाल स्क्वायर में खेली गई १६ वी राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चौम्पियनशिप में १३० किग्रा भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर जनपद तथा महाविद्यालय का नाम रोशन किया। 
 प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि १६ वी राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता दिनांक ०१ से ०४ जून २०२३ को देवास(मध्यप्रदेश) में श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्टेडियम भोपाल स्क्वायर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में सभी भार वर्ग में पूरे देश से लगभग ८०० प्रतियोगियो ने हिस्सा लिया था।
विश्वदीप कौशिक ने १३० किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में कांस्य पद अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।    राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में शानदान प्रदर्शन करने पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डा० एस०सी०कुलश्रेष्ठ ने विश्वदीप कौशिक को बधाई दी तथा प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।  इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल तथा श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार ने विश्वदीप कौशिक के महाविद्यालय लौटने पर बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय के प्रवक्ता भी अपनी शिक्षण के अलावा अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है
यह हमारे लिये गर्व की बात है।  विश्वदीप कौशिक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा महाविद्यालय से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओ को दिया।  इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑॅफ कालिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने विश्वदीप कौशिक की विजय पर उन्हें शुभकामनाये दी तथा आशीर्वाद प्रदान किया। 
इस अवसर पर डीन प्रबंधन डा० सौरभ मित्तल, बीबीए विभाग के विभागाध्यक्ष, विवेक कुमार तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुंमार, प्रवक्ता भूपेन्द्र कुमार, डा० अब्दुल अजीज खान, सन्दीप कुमार, प्रशान्त कुमार, तरूण कुमार आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + eighteen =