वैश्विक

Moscow के होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत- 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Moscow में कल देर रात एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आग लग गयी. यह आग बिल्डिंग में ही मौजूद होटल में लगी. सामने आयी रिपोर्ट्स की अगर माने तो इस घटना में कुल 6 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि, 9 लोग घायल हो गए हैं. आग लगने की वजह से मारे जाने वालों में 2 छोटे बच्चे भी हैं. होटल में आग लगने की जानकारी रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने कल रात दी. घटना की जानकारी पाकर बचाव दल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. आग पर काबू पाने के लिए एरिया का निरिक्षण भी किया गया.

रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए टेलीग्राम मैसेजिंग प्लैटफॉर्म पर बताया कि- आग लगने की वजह से 9 लोग घायल हो गए हैं, जबकि, इमारत में मौजूद 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि- इस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में एक होटल भी है जहां से लोगों को निकाला गया है. आग पर काबू पा लिया गया है. लेकिन, आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल का निरिक्षण भी किया जा रहा रहा है.

मामले की जांच करने वाली समिति ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि- होटल में आग लगने के पीछे आपराधिक मामला भी हो सकता है. आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि- इस बिल्डिंग के पांचवे तल्ले पर होटल स्थित है जहां पर यह आग लगी है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − four =