Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोरना- ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार घायल, रैफर

मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को भोपा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गम्भीर हालत के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना निवासी अनस व उसका साथी साकिब बाइक द्वारा किसी कार्य से भोपा जा रहे थे। जैसे ही वह ककराला स्थित राजवाहे के पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए, जिससे दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी भोपा ले जाया गया। जहां उनकी गम्भीर हालत के चलते अनस व साकिब को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =