Morna News: तीन ट्यूबवैलों के केबिल काटकर सामान चोरी किया
Morna News:मोरना। क्षेत्र में ट्यूबवैल पर चोरी रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। रात्रि चोरों ने तीन ट्यूबवैलों के केबिल काटकर कीमती सामान भी चोरी कर लिया। सुबह सवेरे खेतों पर पहुंचे किसानों ने जब ये मंजर देखा तो किसानों में रोष व्याप्त हो गया।
लगातार हो रही ट्यूबवैल चोरी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है।
थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम छछरौली निवासी राजकुमार, प्रेमपाल, प्रभुदयाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी मोरना बहुपुरा मार्ग पर ट्यूबवैल है।
सुबह जब ये किसान खेत पर चारा लेने गये तो उन्हें अपनी तीनों ट्यूबवैल से सबमर्सिबल पम्प का केबिल गायब मिला। केबिल चोरी होने से किसानों में रोष व्याप्त हो गया है।
पीडित किसानों ने थाना भोपा पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग करते हुए शीघ्र माल बरामद करने की गुहार लगाई है।

