Muzaffarnagar News: पुलिस ने तीन शातिर तेल चोर दबौचे
Muzaffarnagar News:बुढाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही केशव होटल चौकी बायवाला के पास से ०३ शातिर तेल चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त राशिद पुत्र सम्मी नि० सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ, जीशान पुत्र अलीमुद्दीन नि० सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ, शाहरुख पुत्र अखलाख नि० सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ।
जिनके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०२ जिन्दा कारतूस, ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ अदद चाकू नाजायज, १० टायरा ट्रक बिना नम्बर, ०३ मीटर छोटा पाईप व ३.५ मीटर बडा पाईप दृ तेल निकालने के लिये, लोहे की बाल्टी में लगी हुई तेल की कुप्पी, ०३ प्लास्टिक की बाल्टी २०-२० लीटर बरामद किये। गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

